फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी धाम समताना में इस बार महज 15-15 फीट के जलेंगे पुतले

विज्ञापन
सुजानपुर में दशहरा उत्सव की तैयारी करते कलाकारों के साथ आयोजक अरुण मेहरा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। शिवपुरी धाम समताना में दशहरे के उपलक्ष्य पर इस बार सूक्ष्म ही कार्यक्रम का आयोजन होगा। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के इस बार 15-15 फीट के पुतले ही जलाए जाएंगे। पूर्व के वर्षों में समताना में तीनों के 100-100 फीट के पुतले बनाए जाते थे, लेकिन अबकी बार वह भी 15-15 फीट के ही होंगे। शिवपुरी धाम के गुरु शेखर सुमन ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अबकी बार कार्यक्रम छोटा ही रखा गया है। पहले यहां पर हर साल सैकड़ों की संख्या में दशहरा के उपलक्ष्य पर लोग पहुंचते थे और शाम के समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के 100-100 फीट के पुतलों का दहन किया जाता था।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल्लू दशहरा पर्व के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयोजन शिवपुरी धाम समताना में किया जाता है, लेकिन महामारी के चलते इस बार कमेटी ने कार्यक्रम को सूक्ष्म करने का ही निर्णय लिया। उधर, सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में इस बार दो वर्षों बाद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां कर ली हैं। शुक्रवार को चौगान में रावण दहन किया जाएगा। हालांकि, सुजानपुर के दशहरा को पूर्व में मंत्री रहे स्वर्गीय आईडी धीमान ने जिला स्तरीय करने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा पर कोई अमल नहीं हो पाया।
आयोजक अरुण मेहरा ने बताया कि दशहरा पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर शिरकत करेंगे। वहीं, जिला मुख्यालय में इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा। यहां दो सालों से रामलीला का आयोजन भी नहीं हो रहा है। आयोजक कमेटी सदस्य एवं पूर्व पार्षद अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्कूल का मैदान होने के चलते यहां इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है। इस कारण आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें