फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज की क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 100 बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में 50 बिस्तर की बजाय 100 बिस्तर की क्षमता होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये निर्देश दिए हैं। वैसे तो अभी निर्माणाधीन अस्पताल में ऑर्थो वार्ड को ही शिफ्ट किया जाना था लेकिन अब तय योजना के मुताबिक अस्पताल की व्यवस्था में कुछ बदलाव की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम को जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर निरीक्षण था। इसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से कुछ निर्देश अधिकारियों को मिले हैं। उन्होंने महिला रोग वार्ड और शिशु रोग वार्ड का भी निर्माण एक साथ करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन 250 बिस्तर के अस्पताल के साथ ही दूसरे 250 बिस्तर वाले प्रस्तावित अस्पताल को भी बनाया जाए ताकि मरीज को ओपीडी में चेकअप के बाद वार्ड में दाखिल होने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। इसके लिए बकायदा उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर को अतिरिक्त भूमि का प्रावधान करने के भी आदेश दिए। ताकि दोनों अस्पताल एक साथ बनकर तैयार हो सकें। वर्तमान समय में प्रशासनिक ब्लॉक, शैक्षणिक ब्लाक और 250 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
इसी तरह 250 बिस्तर का और अस्पताल बनना टीका जंदली गुजरां में प्रस्तावित है जबकि वर्तमान समय में निर्माणाधीन अस्पताल टीका थाईं में है। प्रस्तावित दूसरे अस्पताल का निर्माण कार्य दूसरे चरण में करने की विभाग की योजना है। इसके लिए बकायदा टीका में 180 कनाल भूमि का भी चयन कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के लिए लगने वाले सोलर पैनल की क्षमता बढ़ाने के बारे में भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें