फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को कल मिलेंगे लैपटॉप: शर्मा

विज्ञापन
students of govt. schools will get laptop on 8 june 2022 in hamirpur district
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के साथ ही जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों को लैपटॉप 8 जून को आवंटित किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला मंडी में लैपटॉप आवंटित करेंगे।
विज्ञापन

अन्य जिलों में वर्चुअल तौर पर इसी दिन कार्यक्रम होंगे। इसमें सत्र 2018-19, 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा जिला हमीरपुर में पांच विधानसभा क्षत्रों के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के स्कूलों और कॉलेजों के मेधावियों को लैपटॉप वितरित होंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉलेज के मेधावी भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित स्थल पर पहुंचकर 8 जून को लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगे। सभी जगह कार्यक्रम 8 जून को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। जिन मेधावी बच्चों को लैपटॉप मिलने हैं, उनके पास वांछित सूचना फार्म पर भरी होनी चाहिए तथा फोटो संबंधित पाठशाला से सत्यापित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें