हमीरपुर। जिलाभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इन महापुरुषों को याद किया गया और दोनों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा जिलाभर में स्वच्छता अभियान और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिम
गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्लास्टिक का कम उपयोग करने की शपथ ली। दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस प्रथम, कबड्डी में स्वामी विवेकानंद हाउस प्रथम रहा। जूनियर प्रश्नोत्तरी में दिव्यांश व आर्यन प्रथम, ज्योति व अंशिका द्वितीय तथा सीनियर प्रश्नोत्तरी में गार्गी व शगुन प्रथम और अक्षित व दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सुजानपुर के प्राथमिक चिकित्सालय में स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जय भीम युवा मंडल समिति बटराण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी, डीएवी स्कूल भड़ोली, ग्राम पंचायत करहा में भी महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने अध्यक्ष सुरेश पटियाल की अध्यक्षता में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेहरू युवा केंद्र ने रोपा में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। अटल युवक मंडल जनसूह ने स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटहाणी, डीएवी भड़ोली, कांग्रेस सेवा दल खंड नादौन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर, बड़सर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केवल धीमान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार, भकरेड़ी उपप्रधान परविंद्र सिंह लबली, सुख राम राकेश कुमार, मनोज, अनुपम आदि उपस्थित रहे। गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए नगर पंचायत परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण सहित विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़, सूई धागा व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसके बाद सभी विजेता लाभार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल तथा उपाध्यक्ष योगराज की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।