फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इग्नू अध्ययन केंद्र नादौन में पंजीकरण 30 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन महाविद्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 1179 में जुलाई सत्र 2024 के लिए पंजीकरण एवं पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक है। केंद्र में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री में पहले से पंजीकृत छात्र जो अभी तक पुन: पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू स्टडी सेंटर नादौन 1179 के समन्वयक प्रो. रविकांत गर्ग ने कहा कि स्नातक डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत बीए, बीकॉम, बैचलर इन टूरिज्म स्टडीज और डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रुरल डेवलपमेंट, सर्टिफिकेट इन डिजास्टर मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन फूड एंड न्यूट्रीशन, सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित और सर्टिफिकेट इन रुरल डेवलपमेंट में फ्रेश एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी जो इग्नू स्टडी सेंटर 1179 में आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू स्टडी सेंटर 1179 में नव स्थापित परीक्षा केंद्र में जून 2024 सत्र से प्रथम बार परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं जो इस क्षेत्र और इसके आसपास के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्र के बच्चों के लिए काफी सुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें