पुतडियाल क्षेत्र के गांव रकड़ में मांगलवार घर में घुसे अजगर को रेस्क्यू करते वन विभाग के कर्मी।
रंगस (हमीरपुर)। वन विभाग की टीम ने पुतड़ियाल क्षेत्र के गांव रक्कड़ में मंगलवार की सुबह घर में घुसे एक अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित साथ लगते जंगल में छोड़ दिया है। घर के मालिक संसार चंद पुत्र कांगड़ू राम ने कहा कि सुबह ही उनके घर के कमरे में एक विशालकाय अजगर आ गया। इसकी सूचना अपने अन्य परिजनों को दी और साथ ही वन विभाग को भी दे दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। वन खंड अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही वह स्वयं पूरी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। बाद में अजगर को रेस्क्यू कर साथ लगते जंगल में छोड़ दिया है।