फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची सड़क में टायर धंसने से फंसी निजी बस

विज्ञापन
हमीरपुर से जाहू जा रही निजी बस ताल महल में दलदल में फंसी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
लंबलू (हमीरपुर)। हमीरपुर से जाहू जा रही एक निजी बस सोमवार शाम के समय ताल महल के समीप सड़क में फंस गई। लोक निर्माण विभाग ने पानी के निकासी के लिए यहां पाइपें डाली हैं और पाइपों को दबाने के लिए मिट्टी फेंकी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सवा चार बजे के करीब एक निजी बस कच्ची जगह होने के चलते बीच सड़क में फंस गई। बस को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर से खींचने का प्रयास किया। लेकिन सारी मेहनत बेकार चली गई। शाम पांच बजे के करीब सरकारी कार्यालयों से छुट्टी के बाद घर जा रहे लोगों को भी इस दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बस में सवार यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बस में सवार यात्रियों प्रवेश कुमार, सुमित, अजय ठाकुर और प्रदीप पठानिया ने कहा कि कच्ची मिट्टी होने के कारण बस के टायर जमीन में धंस गए और बस बीच सड़क में फंस गई। इससे ताल महल सड़क पर यातायात बाधित रहा। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है। लेकिन मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें