फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अल्ट्रासाउंड के लिए खड़े होकर बारी का इंतजार करती हैं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना आते हैं सैकड़ों मरीज, बैठने की नहीं व्यवस्था
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करवाने आ रहे मरीज हो रहे परेशान

अधिकतर गर्भवती महिलाएं खड़ा रहने को हैं मजबूर

कुछ सीढि़यों पर बैठकर करती हैं अपनी बारी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। इनमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं लेकिन यहां बैठने के लिए कुर्सियां महज दो ही हैं। ऐसे में अधिकर मरीज खड़े होकर ही घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते हैैं। जब कभी खड़े होकर थक जाते हैं तो जमीन पर या सीढि़यों पर बैठकर इंतजार किया जाता है। अस्पताल की अधिकतर ओपीडी में महज कुर्सियों के एक और दो सेट लगाए हैं। ऐसे में मरीजों को खासी परेशानी होती है। जबकि, यह जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। अल्ट्रासाउंड के लिए हर रोज सैकड़ों गर्भवती महिलाएं आती हैं लेकिन अधिकतर को खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन



यहां पर बैठने के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। साथ में अन्य ओपीडी होने के कारण अन्य मरीज भी इन कुर्सियों पर बैठ जाते हैं। मरीजों सुरुचि, कामिनी, लक्ष्मी, कृष्ण चंद, गीतांजलि आदि ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए सुबह आना पड़ता है और शाम तक अल्ट्रासाउंड हो पाता है। घंटों तक खड़ा रहना पड़ता है जिससे खासी परेशानी होती है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कुर्सियां लगाई हैं। मरीजों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें