फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाहलू कृषि सेवा सहकारी सभा की प्रबंधक समिति के चुनाव 24 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
सभा कार्यक्षेत्र सात वार्डों में विभाजित, 10 से दो बजे तक होगा आयोजन
विज्ञापन

अस्थायी मतदाता सूची पर 16 मई को 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जताई जा सकती हैं आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। दि पाहलू कृषि सेवा सहकारी सभा की प्रबंधक समिति की बैठक बुधवार को प्रधान कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभा के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि सभा की प्रबंधक समिति का कार्यकाल 24 जून को समाप्त हो रहा है। इसके चलते सभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभा के आगामी चुनाव 24 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक होगा व उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। सभा कार्यक्षेत्र को सात वार्डों में विभाजित कर दिया गया है। सभा के कार्यक्षेत्र का विभाजन गत चुनाव के लिए अनुमोदित वार्डों के अनुसार किया गया है और वार्डों का गठन करते समय सभा की भौगोलिक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है। वार्डों की सूचियां सभा के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की गई हैं। वार्डों के अनुसार अस्थायी मतदाता सूची पर 16 मई को 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आपत्तियां जताई जा सकती हैं। पंजीकरण अधिकारी की ओर से आपत्तियों पर 17 से लेकर 19 मई तक सुनवाई और फैसला सुनाया जाएगा। 20 मई को शाम 5 बजे तक वार्डों के अनुसार अंतिम व स्थायी मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। प्रबंधक समिति के सदस्यों के लिए उम्मीदवार पांच व छह जून को सुबह 11 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र भर सकते हैं और 12 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। सभा के आगामी चुनाव 24 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक होगा व उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव सुचारु रूप से करवाने लिए सभा के निर्वाचन अधिकारी, पंजीयन अधिकारी व चुनाव प्रबंधक की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें