फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप ने बड़ी माली, शिवम ने जीती छोटी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह में महादंगल का आयोजन छिंज कमेटी चंबोह की ओर से किया। पूर्व विधायक अनिल धीमान ने दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

छिंज कमेटी के प्रधान केहर सिंह ने बताया कि दंगल में पुरुषों सहित महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

दंगल में दो मालियों का आयोजन किया गया। जिसमें छिंज कमेटी की ओर से छोटी माली में विजेता पहलवान शिवम को 11 हजार रुपये एवं गुर्ज, उपविजेता पहलवान पवन को नौ हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ी माली विजेता पहलवान प्रदीप को 21 हजार और गुर्ज, उप-विजेता जयदीप को 15 हजार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें