फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र माह में चढ़ावा 6 करोड़ 33 लाख 72 हजार 880 के पार

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पंजाब के विधायक को बाबा की प्रतिमा भेंट करते हुए? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मेलों का बुधवार को पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

मेले के आखिरी दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित मेलों में पूरे महीने में 6.25 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं इस वर्ष श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में छह करोड़ 33 लाख 72 हजार 880 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया।
वहीं श्रद्धालुओं की ओर से 1371 बकरे बाबा के दरबार में चढ़ाए गए। जिससे मंदिर ट्रस्ट को 44 लाख 21 हजार 300 रुपए की आमदनी प्राप्त हुई। बहुमूल्य धातुओं में सोना 170 ग्राम और चांदी तीन किलो 200 ग्राम जबकि विदेशी मुद्राओं में 8395 इंग्लैंड पौंड, 4972 यूएसए डॉलर, 1460 यूरो, 9539 कनाडा डॉलर, 3490 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 1465 यूएई, 504 कतर, न्यूजीलैंड के 120 डॉलर, सिंगापुर के चार जबकि साउथ अफ्रीका के 67 डॉलर श्रद्धालुओं की ओर से 14 मार्च से लेकर 12 अप्रैल चढ़ाए गए।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि दो वर्ष बाद आयोजित मेेलों में करीब 6.25 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं चैत्र माह महीने के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से छह करोड़ 33 लाख रुपए का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने की हर संभव कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें