फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में तीन जनवरी से शुरू होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। विभाग ने भर्ती की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी भर्ती शेड्यूल के तहत पुलिस लाइन दोसड़का में तीन जनवरी से तेरह जनवरी तक भर्ती रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विभाग ने 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। पुलिस विभाग में पुरुष आरक्षी के 72 पद, महिला आरक्षी के 26, जबकि वाहन चालक के 14 पदों पर भर्ती होनी है। पुलिस विभाग के पास 12743 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 9719 पुरुष अभ्यर्थी, 2768 महिला अभ्यर्थी, जबकि पुलिस विभाग में वाहन चालकों के पदों के लिए 256 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
3 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पहले तीन दिन महिला आरक्षियों को भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1600 मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद शामिल है। पूरी भर्ती रैली की वीडियोग्राफी भी होगी, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

बयान-
पुलिस लाइन दोसड़का में 3 से 13 जनवरी के दौरान भर्ती रैली होगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग के पास कुल 12743 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. आकृति शर्मा, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें