फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलैली सिंचाई परियोजना के उपकरण और तांबे के तार उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
चलैली सिंचाई योजना से उपकरण चोरी होने के बाद खुला पड़ा बॉक्स। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की समैला पंचायत के चलैली गांव में बनी जाइका की सिंचाई परियोजना में सेंधमारी कर चोरों ने तांबे के बिजली उपकरणों और तार पर हाथ साफ कर लिया है। चोरी का पता चलने पर चलैली की जाइका किसान कमेटी ने तो पहले अपने स्तर पर जांच की, लेकिन जब चोरों का पता नहीं चला तो मंगलवार को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारल खड्ड पर बनी जाइका की इस सिंचाई परियोजना से चोरों ने तांबे से बने बिजली उपकरणों पर हाथ साथ किया है। चलैली जाइका किसान कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले जब वे सिंचाई परियोजना को चलाने के लिए बारल खड्ड में गए तो वहां पर शेड का ताला गायब था। जब उन्होंने शेड को खोलकर देखा तो अंदर से सारे बिजली उपकरण जिनमें पावर स्विच, एमसीबी, आइसोलेटर और तांबे के तार गायब थे। यहां तक कि चोर मेन सप्लाई वायर को खंभे से काट कर ले गए। कमेटी के प्रधान राजकुमार ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें