फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ के कारण उखड़े बिजली के खंभे, दर्जनों गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
नादौन में रविवार रात को अंधड़ से टूटा बिजली का खंभा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/बड़सर/हमीरपुर। जिला में रविवार रात को आए अंधड़ और बारिश के कारण बिजली के करीब 13 खंभे टूट गए। इस कारण जिला के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति रात को ही ठप हो गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में भी रात को बिजली की आंख मिचौनी लगी रही। वहीं उपमंडल नादौन में करीब आठ बिजली के खंभे टूटकर धराशाई हो गए। बिजली बोर्ड के अनुसार अंधड़ के कारण करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान के चलते जहां रविवार रात को लोग अंधेरे में रहे, वहीं टूटे खंभों और बिजली लाइन को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को दिनभर भी बिजली बंद रही।
अधिशासी अभियंता वतन सिंह तथा सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि रविवार रात को अंधड़ के कारण करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। खंभों व बिजली लाइन की मरम्मत करने तथा उपकरणों का रखरखाव करने के लिए सोमवार को बिजली बंद रखी गई। बड़सर उपमंडल के मैहरे और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात को बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

दस घंटे बिजली गुल रहने के बाद सोमवार सुबह बहाल हुई। इस अंधड़ के कारण उपमंडल में बिजली के पांच पोल टूट गए। एक बिजली का पोल तो उखड़कर प्रवासी मजदूरों की झुग्गी पर जा गिरा। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। बिजली मंडल बड़सर के कनिष्ठ अभियंता नंद लाल का कहना है नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पांच पोल पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। इनकी मरम्मत में करीब दो दिन का समय लगेगा। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें