फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जौड़े अंब स्कूल के शारीरिक शिक्षक को मिला एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रैंक

विज्ञापन
जौड़े अंब स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र राणा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के शारीरिक शिक्षक सुरिंदर राणा को नेशनल कैडेट कोर की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी कांपठी नागपुर में एनओ की दीक्षांत परेड में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रैंक प्रदान किया गया है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर शिक्षक का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ढटवालिया ने कहा कि स्कूल के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं, शिक्षक सुरिंदर राणा ने कहा कि प्रशिक्षण में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रशिक्षण के लिए आए प्रशिक्षणार्थियों ने दो माह की कठोर पीआरसी कोर्स प्रणाली को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन

इसमें सैन्य प्रशिक्षण, बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षक, व्यक्तित्व विकास, मैप रीडिंग, फायरिंग, ड्रिल, एडवेंचर, खेलकूद, शिविर प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, योग और अन्य सैन्य तथा सामाजिक जागृति के विषय और उससे संबंधित विषयों में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने यूनिट्स में राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रभावी प्रशिक्षण देने में समर्थ हों। मेजर जनरल राजेश कुमार सचदेवा, एडिशनल डायरेक्टर जनरल जम्मू कश्मीर और लद्दाख डायरेक्टोरेट ने अपने संबोधन में पासिंग आउट एनओ से एनसीसी के लक्ष्यों और उद्देश्यों को बनाए रखने और युवा दिमागों को आकार देकर प्रभावी राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें