पक्का भरो से रानीताल एनएच पर पैचवर्क का कार्य करते मजदूर।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। जिला हमीरपुर के पक्का भरो से कांगड़ा के रानीताल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों से अब चालकों को राहत मिलेगी। इस एनएच पर 68.53 लाख रुपये से पैचवर्क किया जाएगा। एनएचएआई ने टेंडर आवंटित कर पैचवर्क शुरू करवा दिया है। जल्द ही चालकों को इस रोड पर हिचकोलों से छुटकारा मिलेगा। वहीं गड्ढों के कारण होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
एनएचएआई ने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू करवा दिया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही पैचवर्क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के बाकी कार्यों के लिए भी विभाग ने बजट स्वीकृत करवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें स्पीड ब्रेकर और जेबरा क्रॉसिंग जैसे काम होंगे। विभाग ने मरम्मत कार्य के दौरान वाहनचालकों से भी सहयोग की अपील की है।