फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से सैर पर गए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाईपास हमीरपुर में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से सुबह सैर पर गए बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लाहलड़ी निवासी केसर सिंह (63) एक अन्य व्यक्ति के साथ सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। हमीरपुर बाईपास में तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जबकि साथ जा रहा व्यक्ति सुरक्षित है। वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। केसर सिंह को गंभीर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
केसर सिंह बिजली बोर्ड से वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिृवत्त थे। वह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी सदर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें