सुजानपुर बाजार की सड़क की दो माह बाद ही उखड़ी टारिंग।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले के दौरान मुख्य बस अड्डा सुजानपुर से लेकर चौगान की सड़क तक किया गया पैचवर्क दो माह में ही उखड़ने लगा है।
दो माह पहले विभाग की ओर से राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर बाईपास सड़क और बस स्टैंड पर जगह-जगह पड़े गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया था। स्थानीय लोगों में रमेश चंद, प्रताप ठाकुर, विजय राणा, सलोचना देवी, अशोक कुमार, राज कुमार शर्मा, सुरेंद्र, रमेश, सुरेश, अजय आदि का कहना है कि सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। वहीं कोरोना के कारण दो वर्ष होली मेले का आयोजन न होने के कारण इस सड़क का भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ।
इस कारण इस वर्ष मेले के आयोजन से पहले सड़क खस्ताहाल हो गई थी। जिसे मेलों से पहले विभाग ने पैचवर्क कर ठीक तो कर दिया, लेकिन आनन फानन किया गया यह पैचवर्क अब उखड़ने लगा है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने विभाग से सुचारू ढंग से सड़क की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परविंद्र ठाकुर ने कहा सड़क की सुचारू ढंग से मरम्मत की जाएगी। फिलहाल सड़क का पैचवर्क किया गया था।