फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे युवक की कार हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बे में शादी समारोह से लौट रहे जिला सिरमौर के युवक की कार हादसे में मौत हो गई है। युवक दोस्तों सहित कार में सवार होकर भरेड़ी से जाहू की ओर जा रहा था और ककरोल में कार वर्षाशालिका के साथ टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरमौर से कुछ युवक भरेड़ी में शादी समारोह में आए थे। शनिवार रात करीब 12 बजे स्थानीय युवक की गाड़ी में भरेड़ी से वाया बडैहर सड़क से जाहू की ओर वापस जा रहे थे कि ककरोल में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंशुल अत्री पुत्र सुशील अत्री गांव व डाकघर सराहा तहसील पच्छाद जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वे गाड़ी में जाहू की तरफ वापस जा रहे थे तो ककरोल में गाड़ी चालक पंकज कुमार निवासी बडैहर कार चला रहा था। ककरोल में निर्माणाधीन रेन शेल्टर के पिलर से कार टकरा गई। अजय पुंडीर (29) की मौके पर ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें