फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा न लगने से खफा एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाल स्कूल मैदान में तिरंगा झंडा लगाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते एनएसयूआई ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। खालिस्तान की धमकी के बाद प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं। लेकिन जिला मुख्यालय में स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में बने तिरंगा स्थल पर पिछले तीन साल से झंडा नहीं लग पाया है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते भी झंडा लगाने के लिए कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से तिरंगा स्थल पर महज खंभा ही है और तिरंगा झंडा गायब है। इस पर जिले के कई संगठनों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया है। शुक्रवार को एनएसयूआई ने इसके विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर यहां तिरंगा झंडा लगाने की मांग की। एनएसयूआई महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि बीती नौ अप्रैल को एनएसयूआई ने चंदा इकट्ठा कर जिला प्रशासन के पास तिरंगा झंडा भी दिया था। इसके बावजूद यहां झंडा स्थापित नहीं हो पाया है।
जबकि एनएसयूआई ने चंदा इकट्ठा कर प्रशासन के बताए आकार का झंडा जमा करवाया है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी तिरंगा नहीं लगाया जाए रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तिरंगा स्थल पर झंडा लगाया जाए। कांग्रेस सरकार के समय जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 110 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।
विज्ञापन

यहां राष्ट्रीय ध्वज के खंभे और रंग-बिरंगी लाइटें स्थापित करने के लिए करीब दो लाख रुपये खर्च किए हैं। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की देखरेख नगर परिषद के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें