फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटलांदर में बिना सामान लिए लौटे 60 पूर्व सैनिक

विज्ञापन
पटलांदर में मोबाइल कैंटीन से बिना सामान लिए खड़े पूर्व सैनिक व आश्रित। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल की पटलांदर पंचायत में शुक्रवार को आई मोबाइल सीएसडी कैंटीन से करीब 60 पूर्व सैनिक और आश्रित बिना सामान लिए ही लौट गए। मोबाइल कैंटीन के साथ एक ही कर्मचारी होने से यह समस्या हुई। पटलांदर में सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों की सुविधा के लिए मोबाइल कैंटीन प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रतिमाह एक दिन मोबाइल कैंटीन की सुविधा मिलती है। शुक्रवार को भी मोबाइल कैंटीन आई थी, लेकिन इस बार गाड़ी के साथ दो कर्मचारियों की बजाय एक कर्मचारी होने से बिल एक ही कर्मचारी को काटना पड़ा। पहले दो कर्मचारी मोबाइल कैंटीन के साथ आने से अलग-अलग बिल काटते थे।
इस बार लंबी लाइन होने से 60 के करीब पूर्व सैनिकों को उनकी बारी न आने के कारण घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा है। इस कैंटीन से चमियाणा, धैल, टीहरा, गाड़ी, पटलांदर, रंगड़ आदि क्षेत्र के सैनिक, पूर्व सैनिक परिवारों को लाभ मिलता है। पूर्व सैनिकों में करतार चंद, पूर्ण चंद, माधो राम, कर्मचंद, धनीराम, विधि चंद, जगदीश, रुको, समीना आदि ने बताया कि उन्हें सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें