डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के ईएनटी विभाग में अब हेड एंड नेक संबंधी ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इनकी सर्जरी के लिए लोगों को अब टांडा, शिमला या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के ईएनटी विभाग ने कोरोना महामारी के चलते पूर्व में यह सुविधा आरंभ नहीं की थी।
हिमाचल प्रदेश के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के ईएनटी विभाग में अब हेड एंड नेक संबंधी ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इनकी सर्जरी के लिए लोगों को अब टांडा, शिमला या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के ईएनटी विभाग ने कोरोना महामारी के चलते पूर्व में यह सुविधा आरंभ नहीं की थी। अब अधिकतर जनसंख्या का टीकाकरण हो जाने और महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण होने के बाद ईएनटी विभाग ने अस्पताल में इन ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरजीतपाल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण के बाद विभाग ने रूटीन ऑपरेशनों के साथ हेड एंड नेक (थायराइड और सलावरी ग्लैंड्स) आदि से संबंधित गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए हैं। इन गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को अब मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में ही बेहतरीन चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधाएं मिलनी आरंभ हो गई हैं।
मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि ईएनटी विभाग में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। अन्य विभागों में भी आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं। इससे जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि साथ लगते बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।