संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में निक्षय शिविर लगाए जाएंगे। निक्षय शिविरों में टीबी की आशंका वाले मरीजों की पहचान की जाएगी। उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित टीबी समीक्षा बैठक में लिया गया। है। टीबी समीक्षा बैठक में जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों से बीएमओ सहित टीबी स्टाफ ने भाग लिया। निक्षय शिविरों के आयोजन के लिए बीएमओ को खंड स्तर पर माइक्रो योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निक्षय शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए 100 दिनों के टीबी अभियान को जारी रखा जाएगा। यह अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। मार्च तक इस अभियान का समय खत्म हो गया था। मार्च में इसे बढ़ाकर मई तक किया गया।
अब पुन: इसको आगे बढ़ाया गया है। इस साल अब तक जिला में टीबी के करीब 411 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।