फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम का नक्शा तय होते ही बदलेंगे बायलॉज, खाका तैयार

Mon, 30 Jun 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था, गृहकर औैर कचरा एकत्रीकरण की बदलेगी योजना
पिछले नौ माह से शहर में पुराने नियमों के तहत किया जा रहा कार्य
नए नियम बनने के बाद सभी वार्डों में नए सिरे से होगा कार्य, मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर का नक्शा तय होते की विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के बायलॉज भी संशोधित होंगे। इसके लिए नगर निगम ने खाका तैयार कर लिया है।
अब नगर निगम और शहर की व्यवस्था से जुड़े विभिन्न वर्गों के नियंत्रण और संचालन के लिए बायलॉज में संशोधन होगा, यानी अब नए सिरे से नियमों को लागू किया जाएगा। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह तक निगम की बायलॉज बनाकर इन्हें लागू करने की कसरत जमीनी स्तर पर शुरू होगी। बायलॉज में मुख्य लाइसेंस, शहर में रेहड़ी-फड़ी की व्यवस्था, गृहकर औैर कचरे को लेकर रणनीति में बदलाव होगा।
नगर परिषद से नगर निगम बने हमीरपुर में विभिन्न पंचायतों का क्षेत्र शामिल किया गया है, ऐसे में नियम नए क्षेत्र के लिहाज से भी संशोधित होंगे। शहर में नौ माह से नगर निगम के गठन के बावजूद कार्य नगर परिषद के कार्यक्षेत्र के अनुरूप ही किए जा रहे हैं। दायरा बढ़ने के साथ ही निगम की ओर से सभी कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए बायलॉज बनाने का निर्णय लिया है, ताकि सभी कार्यों को करने के लिए नियम निर्धारित हो सकें।
विज्ञापन

अब बायलॉज के बनने से सभी वार्डों में सभी दुकानदारों, भवन मालिकों को लेकर एक समान नियम होंगे, जिससे कार्य करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। शामिल किए गए नए क्षेत्रों में करों में तीन वर्ष तक छूट का ऐलान सरकार ने किया है, लेकिन नियम लागू करने की प्रक्रिया इन बायलॉज के बनते ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में नगर निगम प्रशासन इस कार्य में प्राथमिकता के आधार पर जुट गया है।
विज्ञापन


कोट

जुलाई के दूसरे सप्ताह तक बायलॉज बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वर्तमान में वार्डों के नक्शे को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि शहर के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
-अभिषेक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें