फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच 103 बदहाल, वाहन चालक खा रहे हिचकोले

विज्ञापन
एनएच03 पर जगह-जगह पड़े गड्ढ़े। संवाद
विज्ञापन
दो साल से एनएच पर पड़े हैं गड्ढ़े, प्रशासन बना मूकदर्शक
विज्ञापन

आए दिन एनएच पर घटित हो रही सड़क दुर्घटनाएं लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत एनएच 103 की हालात खस्ताहाल बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर दोपहिया वाहन चालक स्किड होकर गिर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों अमरदीप, राकेश, रोशन लाल, रानू राम, निक्का सिंह आदि ने कहा कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से एनएच 103 की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान करने में आनाकानी कर रहे हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनएच 103 की हालत इतनी खराब है कि पिछले दो साल से पैचवर्क का कार्य तक नहीं हुआ है। वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान विभाग की ओर से कुछेक स्थानों पर लीपापोती की जाती है। इसके कुछेक समय बाद ही हालात पहले की तरह हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
एनएचएआई हमीरपुर के कनिष्ठ अभियंता अजय ठाकुर ने कहा कि दिसंबर 2023 तक यह सड़क पीडब्ल्यूडी हमीरपुर के पास थी। उसके बाद यह उच्च मार्ग 103 एनएचएआई के पास है। शीघ्र ही इन गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। मौसम ठीक न होने के कारण पिछले दिनों कार्य में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें