फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर कांग्रेस संगठन से जुड़े स्थायी निवासी को टिकट की पैरवी, पैराशूटी न उतारा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपचुनाव की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती की अगुआई में रविवार को बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव पर चर्चा हुई है। मीटिंग में ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोग्य घोषित विधायक के कदम को पार्टी संविधान के खिलाफ करार दिया है। बैठक में एक मत से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्पित रहने की बात कही है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़सर कांग्रेस संगठन से जुड़े स्थायी निवासी को पार्टी टिकट देने की मांग भी उठाई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को टिकट न दिया जाए जो सिर्फ नाम का बड़सर का हो। हाई प्रोफाइल और पैराशूटी नेताओं को चुनाव में न उतारा जाए। बीडीसी मेंबर करेर और जिला कांग्रेस महासचिव डेनी जसवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

कोट
पार्टी से दगा करके विधायकों ने जनता को दोबारा चुनाव में धकेला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि पार्टी से दगा करके विधायकों ने जनता को दोबारा चुनाव में धकेला है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जनता अब चुनाव में सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में इन सभी छह सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की तरफ से जिसे टिकट दिया जाएगा उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पेंशनर कांग्रेस संघ के अध्यक्ष कुलवंत पठानिया, एससी विभाग के प्रदेश समन्वयक सुनील खरयाल, बड़सर एससी सेल के अध्यक्ष कृष्ण चंद, जिला कांग्रेस महासचिव मंजीत ठाकुर, विशाल राणा, पूर्व प्रधान कठियाणा अमर सिंह, पूर्व प्रधान सतपाल, रिटायर्ड पोस्टमास्टर पीके कौशल, पूर्व उपप्रधान अजय शर्मा, पवन शर्मा, लकी शर्मा, पूनम वर्धन, रोशन लाल सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें