फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर ने 100 से अधिक होर्डिंग्स हटाए

विज्ञापन
षमीरपुर शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स हटाते नप के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद ने सड़क के किनारे बिना अनुमति लगाए गए 100 के करीब होर्डिंग्स व विज्ञापन बोर्ड को हटा दिया है। विभिन्न कारोबारियों और कंपनियों ने हमीरपुर शहर के मुख्य बाजार, भोटा चौक, दोसड़का, बडू, बस स्टैंड पर नगर परिषद की अनुमति के बगैर अवैध होर्डिंग्स एवं बोर्ड लगा रखे थे। शहरी क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के साथ नगर परिषद से मंजूरी लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने विभिन्न कंपनियों, कारोबारियों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों को बिना अनुमति के शहर में लगाए इन होर्डिंग्स को हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी जगह-जगह लगे यह बोर्ड शहर की सुंदरता को खराब कर रहे थे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत शहर को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने यह कार्रवाई की है।
हालांकि, नगर परिषद ने किसी भी संस्थान को इसके लिए जुर्माना नहीं डाला। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि नगर परिषद की अनुमति के बिना क्षेत्रभर में लगाए गए होर्डिंग्स बोर्ड, बैनर, पोस्टर, बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइटों पर लगे बैनर को हटाने के लिए 14 जनवरी तक अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद शहर में हर जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए थे। जिसके चलते नगर परिषद ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए इन होर्डिंग्स को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें