फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगवाड़ा में डंगे से गिरकर मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बगवाड़ा पंचायत के बौहण गांव में डंगे से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति सोमवार देर रात बगवाड़ा की ओर से अपने घर आ रहा था। इस दौरान गांव के बीच 15 से 20 फीट ऊंचे डंगे के ऊपर बने रास्ते से गुजरते समय वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शक्ति चंद (55) पुत्र बृज लाल गांव बौहण डाकघर बगवाड़ा तहसील बमसन जिला हमीरपुर सोमवार देर रात जब अपने घर लौट रहा था। तब घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में गिर गया। आसपास के लोग गिरने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे । इसके बाद परिजनों को सूचित किया। परिजन घायल को उसी समय टौणीदेवी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी अवाहदेवी के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। शक्ति चंद की मौत से परिवार पर दिक्कतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन पत्नी, बेटी और बेटा उसी पर आश्रित थे। वह गुजरात में निजी कंपनी में बतौर मेकेनिक का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें