फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के मुंडखर में 11 से होगी राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ ने 20वीं राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला के रावमापा मुंडखर में करवाने का निर्णय लिया है। आयोजन बिलासपुर कोर्फबाल संघ की जिला इकाई करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश कोर्फबाल संघ की बैठक शुक्रवार को अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के महासचिव बीआर सुमन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया।
प्रतियोगिता 11 से 12 दिसंबर को बिलासपुर के मुंडखर स्कूल के खेल मैदान में होगी। बिलासपुर जिला इकाई ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कमेटियों का गठन करने का भरोसा राज्य कार्यकारिणी को दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नौ जिलों और पांच मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए राज्य संघ समस्त जिलाध्यक्षों और महासचिवों को सूचित कर रहा है। सुमन ने बताया कि 26 से 29 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में 33वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से हिमाचल की टीम का चयन किया जाएगा।
बैठक में बिलासपुर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महासचिव रवि, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, प्रधानाचार्य रावमापा मुंडखर रमेश चंद, उपाध्यक्ष अंजना, अनुराधा शर्मा, वीरेंद्र, संदीप शर्मा, ज्योति, डॉ. शशिकांत, डॉ. सपना सहगल, प्रियंका बेदी, राकेश, सुरेश, डॉ. नरेश, मंडी जिला महासचिव देवदत्त प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें