फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर चार दिसंबर को आएंगे हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव को संपूर्ण राष्ट्र में मनाया जा रहा है। ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन 4-5 दिसंबर को हमीरपुर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय परिसंवाद की जानकारी देते हुए शोध संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय परिसंवाद का विषय ‘भारतीय स्वाधीनता आंदोलन, वृत्तांत, स्मृतियां एवं नेपथ्य नायक’ हैं। इस राष्ट्रीय परिसंवाद समारोह में उद्घाटन सत्र के मुख्याथिति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पुरातत्वविद प्रो. बसंत शिंदे, पूर्व कुलपति दक्कन विश्वविद्यालय पुणे महाराष्ट्र करेंगे।
परिसंवाद का बीज वक्तव्य प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री सलाहकार संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं पूर्व कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल का रहेगा। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कुमार रत्नम सदस्य सचिव भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इतिहास शोध संस्थान नेरी से प्रकाशित तीन पुस्तकें पावन पत्राचार संपादक डॉ. चेतराम गर्ग, इतिहास लेखन में लोक गाथाओं का योगदान संपादक आचार्य ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. शिव भारद्वाज संपादित स्वराज संघर्ष में हिमाचल के नेपथ्य नायक का विमोचन करेंगे।
इतिहास शोध संस्थान के महासचिव भूमि दत्त शर्मा ने बताया कि इस परिसंवाद में हिमाचल का स्वाधीनता संग्राम में वैचारिक एवं भौतिक योगदान पर विचार करेंगे। सह संयोजक डॉ. राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। शोध संस्थान के निदेशक नरेंद्र कुमार नंदा एवं प्रेस संयोजक डॉ. मनोज डोगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें