मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते आयोज?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर ने शनिवार को अणु के सिंथेटिक मैदान पर रन फॉर फिटनेस के तहत ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल गोसेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दस किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर अंडर 10 पुरुष आयु वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में नक्ष चौधरी प्रथम, अर्णव सिंह द्वितीय और सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में मनीता प्रथम, खुशी द्वितीय और आकृति तृतीय स्थान पर रहीं।
दस से बारह वर्ष आयु वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में कर्णवीर शर्मा प्रथम और प्रकुल द्वितीय रहे। लड़कियों में रिधिमा प्रथम, चाहत द्वितीय और मन्नत तृतीय रहे। 12 से 14 आयु वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में लड़कों में सूजल प्रथम, अतुल द्वितीय और कृषव राज तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में याशिका प्रथम, अशिता द्वितीय और सनाया तृतीय स्थान पर रही। 14 से 16 आयु वर्ग में आयान प्रथम रहा। जबकि, लड़कियों में इशिता प्रथम, रितिका द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में मोहित प्रथम, अभिषेक द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की तीन किलोमीटर दौड़ में राशि प्रथम, कविता द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के मुकाबले देर शाम तक चले रहे।