फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवावस्था में जिंदगी की अहमियत समझना जरूरी, नशे से खुद को रखें दूर : एएसपी रेणू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा ने आईटीआई हमीरपुर में कहा कि युवावस्था में जिंदगी की अहमियत समझना बेहद जरूरी है। जानलेवा या लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्वस्थ शरीर व जिंदगी के दो पल कितने मायने रखते हैं, इस बारे में चिंतन करेंगे तो नशे जैसी चीजों से खुद दूर हो जाएंगे। नशे से बचाव का सबसे कारगर तरीका यही है कि आप खुद और अपने परिवार को इससे बचाएं। नशा मुक्त युवा से नशामुक्त परिवार व समाज का निर्माण होगा। आईटीआई हमीरपुर में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसपी ने नशा निवारण, नागरिक के कर्तव्य और पुलिस की कार्यशैली के बारे में प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में मोबाइल का सदुपयोग किया जाना जरूरी है लेकिन अधिकतर युवा महज सोशल मीडिया पर दिन के कई घंटे बर्बाद कर रहे हैं। यह तकनीक का इस्तेमाल नहीं बल्कि दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि संविधान में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी उल्लेख है। नागरिक को इन कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। यदि कर्तव्यों का नागरिक को बोध होगा तो अपराध और कानून की अवहेलना खुद ही खत्म हो जाएगी। युवाओं को खुद को इस तरह से विकसित करना चाहिए कि वह समाज और देश के लिए एक संपत्ति बनें। पढ़ाई के साथ जिंदगी में हर उस सवाल का जवाब खोजें जो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद कर सकता है। जिंदगी निरंतर विकास और सीखने का नाम है, ऐसे में आजादी के साथ जिम्मेवारी का अहसास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने इस आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने इस आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रशिक्षुओं के लिए बेहद अहम हैं। एक सजग समाज के निर्माण में ऐसे कार्यक्रमों का बेहद महत्व है।
विज्ञापन






कोट

प्रशिक्षु तनीष ने कहा कि जिंदगी की सीख उन्हें इस कार्यक्रम से मिली है। पुलिस की पाठशाला में कानून के साथ अपने कर्तव्यों के बारे में पता चला है।



अभिषेक का कहना है कि पुलिस की पाठशाला में जिंदगी की अहमियत उन्हें पता चली है। नशे से क्यों दूर रहना है और नशे के समाज और हमारी जिंदगी पर क्या दुष्प्रभाव हैं, यह समझ कार्यक्रम में मिली है।



नेहा का कहना है कि कानून अधिकारों की रक्षा के लिए है। पुलिस के साथ मिलकर जिम्मेवार नागरिक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह सीख कार्यक्रम से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिल्पा का कहना है कि पुलिस की पाठशाला में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का अहसास हुआ है। युवा होने के नाते देश और समाज के प्रति सजगता बेहद जरूरी है।



समाचार:कमलेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें