फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20 जनवरी को भोरंज में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत करहा पंचायत में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था ताकि शीघ्र भोरंज के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस डे बोर्डिंग स्कूल का लाभ मिल सके। वर्तमान में करहा में निर्माण कार्य को लेकर एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2022 में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य करने के लिए 4.50 करोड़ की राशि पहुंची है लेकिन अभी तक विभाग एक भी स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाया है। हालात ऐसे हैं कि बजट राशि के लैप्स होने का अंदेशा बना हुआ है। अभिभावकों सुखदेव, जानकी, सविता, प्रकाश, रोशन, रविंद्र राणा, रामलाल आदि ने कहा कि करहा में भूमि उपलब्धता के चलते स्कूल निर्माण कार्य का शिलान्यास एक माह पहले हो चुका है। विभागीय अधिकारी कार्य शुरू करने में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे ही हालात हैं। निर्माण कार्य को लेकर 1.50-1.50 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है लेकिन अभी तक एक भी स्कूल का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यह विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।



बयान:


जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण कार्य के लिए 4.50 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। बजट राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20 जनवरी को भोरंज में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत करहा में डे बोर्डिंग स्कूल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


केके भारद्वाज अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भोरंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें