फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ी स्कूल में हर्बल गार्डन और गणित लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी में गणित लैब का उद्घाटन करते हुए निरीक्षण विंग के उपनिदेशक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय रोपड़ी में हर्बल गार्डन तैयार किया गया है। इसमें करीब चालीस प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निरीक्षण विंग उप-निदेशक जगदीश कौशल ने राजकीय उच्च स्कूल रोपड़ी में हर्बल गार्डन और गणित लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अनुकरणीय कार्य के लिए स्कूली स्टाफ को बधाई दी। इनसे औषधीय चिकित्सा और पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए कई जानकारियां बच्चों को दी जा रही हैं। मुख्याध्यापक देवराज धीमान ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए गणित की प्रयोगशाला भी बनी है।
स्कूल ने अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर इसकी स्थापना की और सीखने-सीखने के तरीकों में इसका इस्तेमाल शुरू किया है। अब स्कूल में गणित के प्रत्यय समझने की कक्षा गणित प्रयोगशाला में लगती है। बच्चों को स्कैप बुक्स भी लगा रखी है। इसमें गणित और विज्ञान के रोचक पहलू से जुड़े उदाहरण और फोटो चस्पां किए गए हैं। कौशल ने कहा कि गणित लैब, विज्ञान लैब और हर्बल गार्डन का दैनिक शिक्षा में ऐसा बेहतरीन प्रयोग सराहनीय है। इसका अनुकरण अन्य स्कूलों को भी करना चाहिए। इस अवसर पर निरीक्षण विंग बीईईओ रवि दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें