फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकार और प्रबंधन वर्ग कर रहा एचआरटीसी पेंशनरों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर वेतन, पेंशन, भत्तों और एरियर का नहीं हो पा रहा भुगतान
विज्ञापन


राज्य पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की राज्यस्तरीय बैठक में की पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्य पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन हमीरपुर में शुक्रवार को एनजीओ भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान राजेंद्र ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र गौतम व हमीरपुर के प्रधान अजीत कुमार ने की। इसमें राज्य कार्यकारिणी के करीब 160 सदस्यों ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित पेंशनरों ने भत्तों का समय पर भुगतान न करने, एरियर और डीए का भुगतान न करने पर रोष व्यक्त किया। प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि आयु के इस पड़ाव पर सरकार और प्रबंधन पेंशनरों को कोर्ट कचहरी और सड़कों पर संघर्ष करने के लिए बाध्य कर रही है। सरकार और प्रबंधन बातचीत करने का भी समय नहीं दे रहे हैं। एचआरटीसी में कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं होता। तीन और चार माह बाद वेतन का भुगतान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेंशनरों की समस्याओं को लेकर न ही सरकार सुन रही है और न ही प्रबंधन वर्ग ध्यान देे रहा है। हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा गया। उसके लिए सुबह नौ बजे गए लेकिन रात को नौ बजे उनसे तब मिलाया गया जब वे जा रहे थे। अपनी समस्याओं के बारे में कई बार उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अवगत करवाया। लेकिन, आज तक इनका हल नहीं हुआ। ऐसे में बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार और प्रबंधन पेंशनरों की समस्याओं का हल नहीं करती है और संगठन से बातचीत नहीं करती है तो निकट भविष्य में निगम मुख्यालय और विधानसभा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें