फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल महकमे ने किया मुआयना, खराब मिले 11 हाइड्रेंट

विज्ञापन
नादौन में अग्निशमन विभाग के अधिकारी निरीक्षण के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। विधानसभा क्षेत्र नादौन में अग्निकांड से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। यहां दमकल महकमे की गाड़ियों में पानी भरने के लिए स्थापित हाइड्रेंट खराब मिले हैं। अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को नादौन शहर का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में टीम ने शहर भर में लगे हाइड्रेंट की जांच की। इस दौरान 11 हाइड्रेेंट खराब पाए गए। शहर के मुख्य बाजार में कभी आग लगने पर की घटना हो जाए तो बाजार अग्निशमन वाहन पहुंचाना असंभव है। वहीं, दूसरी ओर यदि हाइड्रेंट खराब पड़े हैं तो अग्निशमन वाहनों को पानी उपलब्ध करवाना भी सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं, नादौन में लंबे समय से दमकल विभाग का कार्यालय खोलने की मांग की जा रही है।
वर्तमान में अगर उपमंडल में आग लग जाए तो 32 किलोमीटर दूर हमीरपुर से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है। उधर, जिला अग्निशमन केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर भर में विभाग ने निरीक्षण किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में बेहतर तरीके से निपटा जा सके।
विज्ञापन

बताया कि शहर भर में लगे हाइड्रेंट खराब हैं जिन्हें तुरंत ही ठीक है करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मॉकड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें