Finance company accused of embezzlement of crores, complaint submitted to SP
हमीरपुर। जिले के एक कस्बे में स्थित एक फाइनेंस कंपनी पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कंपनी के गेट पर ताले लगे हैं। जिससे लोगों ने आशंका जताई है कि कंपनी करोड़ों रुपये का गबन कर गई है। कार्यालय पर ताले लटकने से कंपनी में पैसा लगाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। दस्तावेज पूरा न होने पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने लोगों को रिकॉर्ड के साथ वीरवार को फिर कार्यालय में बुलाया है।
करोड़ों रुपये के इस कथित गबन में अभी तक कितने लोगों का पैसा लगा है, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। शिकायत के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे लोगों के दस्तावेज पूरा न होने पर पुलिस की कार्रवाई में आगे नहीं बढ़ सकी है। लोगों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन से जुड़ेे लोग विदेश भागने की फिराक में है। लोगों ने पुलिस से इन लोगों से विदेश भागने से रोकने की गुहार लगाई है। उधर, एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि बुधवार को कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात की है। फाइनेंस कंपनी को लेकर लोगों की तरफ से शिकायत तो दी गई है, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने पर उन्हें एक बार फिर कार्यालय में बुलाया है।