फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से घर आने के लिए कीव एयरपोर्ट गए दीपांशु के सामने हुआ धमाका

विज्ञापन
फरीदाबाद में अपने माता-पिता के साथ दीपांशु। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
पट्टा/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पांडवीं गांव का दीपांशु यूक्रेन से स्वदेश सकुशल लौट आया है। दीपांशु दो वर्षों से यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। युद्ध के कारण वहां पर स्थिति बिगड़ने से वह वहां पर सेफ हाउस में रह रहा था और वीडियो कॉल से परिजनों से बातचीत कर रहा था। माता पूजा ठाकुर और पिता रणवीर सिंह के साथ दीपांशु फरीदाबाद में रह रहा है।
विज्ञापन

दीपांशु ने बताया कि उन्हें यूक्रेन में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। 24 फरवरी को उनकी टिकट बुक थी और वे 23 फरवरी को बस के माध्यम से कीव एयरपोर्ट पहुंचे तो उसी समय एयरपोर्ट पर ब्लास्ट हो गया और उन्हें वहां से सेफ हाउस ले जाया गया। वहां से बचते-बचाते ट्रेन और पैदल चलकर हंगरी पहुंचे। हंगरी में भारतीस दूतावास ने उन्हें निशुल्क होटल में ठहराया व दो मार्च को सुबह हंगरी के बुद्धापेस्ट एयरपोर्ट से फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें