फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ सिविल परीक्षा में दे दिए दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीओ सिविल की परीक्षा के संचालन में कमियों के चलते अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को अपना जिले के बजाय दूसरे जिलों में दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए। मुख्य रोड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को तीन से चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही के कारण अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों सुनील कुमार, प्रदीप शर्मा और रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जुलाई माह में एसडीओ सिविल के पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन में एसडीओ सिविल के पद भरे जाने हैं।
मंगलवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, लेकिन हमीरपुर के अभ्यर्थियों को शिमला और शिमला के अभ्यर्थियों को हमीरपुर, इसी तरह कांगड़ा के अभ्यर्थियों को बिलासपुर जिला में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए। जबकि कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला इन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए जब ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे तो आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से एक ही परीक्षा केंद्र भरने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उन्हें दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। इस बारे में आयोग ने किसी भी अभ्यर्थी को पूर्व में कोई जानकारी तक नहीं दी। इसलिए सरकार इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें