फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-संवाद पोर्टल पर अपलोड होगा विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा अपलोड
विज्ञापन

परिणाम अपलोड करने के बाद विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को दूर करने के लिए होंगी गतिविधियां
शिक्षा विभाग ने जिलाभर के प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के 470 प्राथमिक और 114 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को 15 अप्रैल तक ई-संवाद पोर्टल पर पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम अपलोड करना होगा। समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से अपलोड करने के लिए ई-संवाद पोर्टल खोला गया है ताकि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का डाटा ऑनलाइन दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन


जिलाभर के स्कूलों में 30 मार्च को नॉन बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है लेकिन शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद वार्षिक परीक्षा परिणाम पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। अब समग्र शिक्षा के तहत शिक्षकों को 15 अप्रैल तक सभी विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश जारी हुए हैं ताकि नए सत्र में विद्यार्थी की मूल्यांकन रिपोर्ट और वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूल में उनके लर्निंग गैप को दूर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सके और विद्यार्थियों को तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान की जा सके। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिलाभर के प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम ई-संवाद पोर्टल पर अपलोड करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें