फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक, मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल में आपदा प्रबंधन पर करवाई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों को आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में पाठशाला के स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवियों, स्काउट गाइड एवं आपदा प्रबंधन की गठित टीमों ने आपदा प्रबंधन का सफल प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मकसद भविष्य में होने वाली आपदा के बेहतर प्रबंधन और उससे होने वाले नुकसान को कम करना है।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के माध्यम से जहां आपदा से निपटने की हमारी क्षमताओं का आकलन होता है वहीं, आपदा प्रबंधन तंत्र में कई कमियों का भी पता चलता है। आपदा प्रबंधन प्रभारी सोनू गुलेरिया ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, आंधी और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने और लोगों की सहायता करने के तरीके बताए। विद्यार्थियों को बताया कि आपदा आने की सूरत में आपातकालीन नंबरों पर संपर्क साधना चाहिए। साथ ही जितना हो खुद को आपदा स्थल से दूर रखा चाहिए। इस अवसर पर सुरेश, संजीव, सतीश, कुसुम, पवन, राजेश, विजय सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें