फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व भाजपा विधायक के बेटे पर एक कार चालक से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित कार चालक के मुंह और गले में मारपीट के निशान हैं। घायल युवक को उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित युवक का मेडिकल करवाया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के रिश्तेदार और नादौन के बल्ह गांव के निवासी सुनील कुमार शर्मा के बीच वाहन क्रॉसिंग को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रिश्तेदान ने अपने ससुर और साले को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पूर्व विधायक के बेटे ने कार चालक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के साथ पूर्व विधायक के बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। उधर, डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें