गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के बुधवार सुबह आठ बजे बानखड़ के पास दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों को हलकी चोटें आई हैं। बुधवार सुबह एक कार नारायण द ताल से राधा स्वामी सत्संग के लिए धनेटा जा रही थी। दूसरी ओर से सरेड़ी की ओर से सवारी छोड़कर आ रही टैक्सी की बानखड़ के पास टक्कर हो गई। हादसे में निजी कार में बैठे लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी गई। घायलों को तुरंत गलोड़ अस्पताल लाया गया। डॉ. मोहित डोगरा ने बताया कि घायलों को हल्की चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। उधर, चौकी प्रभारी कुलवंत भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।