फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र महिलाएं : डॉ. शिल्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सशक्त महिला योजना के तहत बारीं में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत बारीं में जागरूकता शिविर लगाया गया। सशक्त महिला योजना के तहत आयोजित इस जिलास्तरीय जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान, कल्याण और सशक्तीकरण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई योजनाएं आरंभ की गई हैं। पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शिल्पा ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इससे पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, अन्य वक्ताओं और सभी प्रतिभागी महिलाओं का स्वागत किया तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें