बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और टाइटल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गतिविधियों में भाग लिया। समारोह में दीक्षा को मिस फेयरवेल और आशुतोष शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। समारोह में प्राथमिक विंग ने भी फेयरवेल में अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विजय हीर, उत्तम सिंह, अश्वनी कुुमार, सुनीता देवी, मीना देवी, कमला देवी, ऊषा, पूजा आदि मौजूद रहे।