फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में व्यक्ति से आठ ग्राम चिट्टा, 25 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
Eight grams of chitta, 25 grams of charas recovered from a person in Jahu
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने जाहू में एक किराने की दुकान से आठ ग्राम चिट्टा, 25 ग्राम चरस और पांच ग्राम अफीम बरामद की है। दुकानदार पूर्व में भी एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाया गया है और नशे का सौदागर है। एक बार फिर पुलिस ने उसे दबोचा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कुमार उर्फ बौंटा पुत्र रोशन लाल गांव जाहू खुर्द डाकघर जाहू तहसील भोरंज जाहू में ही किराने की दुकान करता है। वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी दुकान पर दबिश देकर जब दुकान की तलाशी ली तो उसके पास आठ ग्राम चिट्टा, 25 ग्राम चरस तथा पांच ग्राम अफीम बरामद की गई। थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें