फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड में गंदगी फेंकने से प्रभावित क्षेत्रों में आज होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस-पन्याला और नौहंगी-भूंपल क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

जल परियोजनाओं और कुणाह खड्ड के पानी में नहीं हुई बैक्टीरिया की पुष्टि
पानी की रासायनिक रिपोर्ट भी सही, विभाग ने उबालकर पानी पीने का दिया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। कुणाह खड्ड में गंदगी फेंकने से प्रभावित क्षेत्रों में चौथे दिन सोमवार को जल आपूर्ति बहाल होगी। जलशक्ति विभाग की ओर से लिए गए पानी के सैंपलों की बायोलॉजिकल बैक्टीरियल टेस्ट की रिपोर्ट सही पाई गई है। शनिवार को पानी के सैंपलों की रिपोर्ट भौतिक और रासायनिक पैरामीटर के आधार पर सही पाई गई थी। अब सोमवार को सभी क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति होगी। जल शक्ति विभाग की ओर से सैंपल की रिपोर्ट सही होने की पुष्टि होते ही जल भंडारण टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया है। इनके भरते ही सोमवार से क्षेत्र के सभी लोगों को पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से दे दी जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि नियाटी मझोट, पन्याला रंगस, मंजला बन्ह हार, नौहंगी भूंपल, रैल और जोलसप्पड़ समेत सभी सातों जल परियोजनाओं के तहत होने वाले पेयजल की सप्लाई सोमवार को नियमित रूप से बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग बेफिक्र होकर पेयजल को उपयोग में लाएं लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी को अच्छी तरह उबालकर ही उपयोग करें। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हम खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें