फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल शुद्धता की होगी जांच, रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे

विज्ञापन
पानी की शुद्धता जांच के लिए प्रयुक्त होने वाला रियल टाइम वॉटर मॉनिटरिंग सिस्टम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग जिला हमीरपुर के दो डिवीजन में पेयजल शुद्धता जांचने के लिए रियल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करेगा। ट्रायल के तौर पर जलशक्ति विभाग के हमीरपुर और बड़सर डिजीवन में यह एनालाइजर स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार से इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए दोनों डिवीजनों को 27-27 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हमीरपुर शहर और बड़सर के दियोटसिद्ध में यह एनालाइजर स्थापित होंगे। इस एनालाइजर की खासियत यह है कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर ही पानी की शुद्धता पर नजर रख सकेंगे। साथ ही जहां पर यह एनालाइजर स्थापित होंगे, वहां पर भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी। जिससे आसपास के लोग पानी की गुणवत्ता को जांच सकेंगे। कई बार बरसात के मौसम में दूषित पानी की आपूर्ति होने की संभावना रहती है। जिससे जलजनित रोगों के फैलते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने के लिए जलशक्ति विभाग ने अब प्रत्येक डिवीजन में रियल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया है।
बाक्स:
कुछ इस तरह होती है पानी की आपूर्ति
हिमाचल में लोगों को उनके घरों तक पानी पहुंचाने का जिम्मा जलशक्ति विभाग के पास है। प्रदेश के प्राकृतिक जलस्रोतों नदी-नालों या हैंडपंप पर मोटर लगाकर पानी को पहले बड़े भंडारण टैंक तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद डिस्ट्रिब्यूशन पाइप लाइन के जरिये गांव-गांव व वार्डों तक पाइप बिछाए जाते हैं। इन डिस्ट्रिब्यूशन पाइपलाइन से ही घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पानी के कनेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन कई बार स्रोत या पाइपलाइन की लीकेज के कारण पानी के दूषित होने की संभावना रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग रियल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित कर रहा है, ताकि पानी की शुद्धता को जांचा जा सके।
विज्ञापन

बयान-
हमीरपुर और बड़सर डिवीजन के लिए प्रदेश सरकार से रियल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 27-27 लाख रुपये बजट की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, अब शीघ्र ही यह सिस्टम लगेंगे। इस सिस्टम के स्थापित होने से विभाग के अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर पानी की शुद्धता जांच सकेंगे। लोग खुद भी पानी की शुद्धता जांच सकते हैं।
विज्ञापन

-राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें