जिला युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम जितेंद्र सांजटा।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एडीएम जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे भारत में 623 जिलों में युवा उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को पुन: जागृत करना है।
हमीरपुर में जिलास्तरीय युवा उत्सव 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए जिला हमीरपुर से संबंधित 15 वर्ष से 29 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवा 23 सितंबर तक नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। युवा उत्सव कार्यक्रम में 6 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कविता (पोइट्री), चित्रकला, भाषण, फोटोग्राफी, सामूहिक सांस्कृतिक इवेंट शामिल हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे युवाओं को राज्यस्तरीय तथा राज्य स्तर से विजेता रहे युवाओं को राष्ट्र स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने युवा उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र कार्यालय दूरभाष नंबर-01972-222271 पर संपर्क कर सकते हैं।