फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जंगलबैरी के जंगल में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से गायब था राजकुमार, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत जंगलबैरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजकुमार (52) पुत्र भगत राम निवासी जंगलबैरी रूप में हुई है। व्यक्ति वीरवार रात से ही अपने घर से गायब था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था। छानबीन करते हुए पुलिस को जंगलबैरी के जंगल से राजकुमार का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शव मिलते ही पुलिस की ओर से मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि सुजानपुर के जंगलबैरी में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें